Gov Office Logo
आधिकारिक वेबसाइट .gov.in का उपयोग करती हैं

एक .gov.in वेबसाइट भारत के किसी आधिकारिक सरकारी संगठन की होती है।.

icon lock logo
सुरक्षित .gov.in वेबसाइट HTTPS का उपयोग करती हैं

ताले का चिह्न () अथवा https:// का मतलब है कि आप .gov.in वेबसाइट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं। संवेदनशील जानकारी केवल आधिकारिक, सुरक्षित वेबसाइट पर ही साझा करें।

एफ़आईआर देखें

क्रम सं. वर्ष मामला संख्या मामला शीर्षक संगठन /गैंग
1 2026 RC-04/2026/NIA/KOL दिनांक 31.07.2026 को बर्दवान थाना (सदर) द्वारा मोहम्मद हमीम मंडल @ हमीम फ्यूगो को कथित तौर पर पाकिस्तान-स्थित आईएसआई ऑपरेटिव्स के साथ साजिश रचने और जासूसी-संबंधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कई कारण गिरफ्तार किया गया।
2 2026 RC-06/2026/NIA/KOL सलडांगा गाँव में एक तालाबंद टिन-शेड वाले कमरे में अवैध रूप से रखे गए विस्फोटक पदार्थों की बरामदगी और उनका अभिग्रहण।
3 2026 RC-01/2026/NIA/BPL मोहम्मद फराज @ खालिद सैफुल्ला व्हाट्सएप और टेलीग्राम आदि जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों के साथ संपर्क में था और वह राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए भारतीय युवाओं की भर्ती करने की योजना में संलिप्त था।
4 2026 RC-01/2026/NIA/PAT दिनांक 02.08.2026 को बासोपट्टी थाने में एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि भारत महासेठ, हीरा महासेठ @ चाची और शिव कुमार राउत @ मेहमान नेपाल से नकली भारतीय मुद्रा नोट लाने, उनका भंडारण करने और उन्हें परिचालित करने में संलिप्त थे।
5 2026 RC-07/2026/NIA/KOL एसटीएफ ने विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार रजक और राकेश कुमार गुप्ता नामक दो व्यक्तियों को जसूसी संबंधित गतिविधियों में कथित तौर पर संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया।
6 2026 RC-05/026/NIA/JMU अज्ञात आतंकियों द्वारा अवैध हथियारों/गोलाबारूद का उपयोग करके 'जान से मरने के उद्देश्य से' जम्मू-कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र के बाहर के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी।
7 2026 RC-34/2026/NIA/DLI यान हरण अथवा इसे क्रैश कराने के प्रत्यक्ष प्रयास में फ्लाईदुबाई की वायुयान संख्या 1073 के ओमानी फर्स्ट ऑफिसर ने वायुयान उड़ा रहे भारतीय नागरिक पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया।
8 2026 RC-02/2026/NIA/KOL भारतीय भूभाग में आतंक फैलाने और भारत के खिलाफ उद्ध छेड़ने के उद्देश्य से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'अल कायदा बर्र-ए-सागिर' अथवा' अल कायदा इन इंडियन सबकंटिनेंट' (AQIS) के सदस्य समान विचारधारा वाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर नियमित रूप से उनकी भर्ती कर रहे है
9 2026 RC-02/2026/NIA-LKW पंजाब नैशनल बैंक करेंसी चेस्ट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में 17.29 करोड़ रुपये के जाली भारतीय मुद्रा नोटों का पता लगाने से संबंधित।
10 2026 RC-01/2026/NIA/KOL व्हाट्सएप एकाउंट्स के उपयोगकर्ता और उनके साथियों सहित दो आरोपी एसके. मूर्सलिन और गौतम खनारा जासूसी संबंधित गतिविधियों में संलिप्त थे।
11 2026 RC-05/2026/NIA/KOL जाली पहचान और व्हाट्सएप अकाउंट जिन्हें कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा था, के लिए ओटीपी साझा कर अवैध रूप से सिम कार्ड्स सक्रिय करने के लिए किसी जुहाब एसके की गिरफ्तारी से संबंधित मामला।
12 2026 RC-03/2026/NIA/KOL कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ की और उन्हें देश के विभिन्न भागों में बसने के लिए पनाह और सुविधाएं दी जा रही थीं।
13 2026 RC-10/2026/NIA/IMP अज्ञात उग्रवादियों द्वारा पर्याप्त ऊंचाई वाले स्थानों से विस्फोटक और भारी गोलीबारी का प्रयोग करते हुए असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण सुरक्षा बल के 02 जवान शहीद हो गए।
14 2026 RC-01/2026/NIA/CHE टीएनएलए और एलटीटीई के कैडरों द्वारा कई इंस्टग्राम एकाउंट्स और एक फेसबुक पेज के माध्यम से भोले भाले युवाओं गलत मार्गदर्शन करना और उन्हें अलगाववाद की भावना की ओर दुष्प्रेरित करना।
15 2026 RC-31/2026/NIA/DLI दिनांक 13.07.2026 को सीएमडी थाना में सूचना प्राप्त हुई कि कोपनाला, चूमुकेदिमा गाँव में विस्फोट हुआ है।
16 2026 RC-30/2026/NA/DLI सहाबुद्दीन और उसके सहयोगियों ने भारत-बांग्लादेश सीमा के गैर-निगरानी वाले हिस्से से बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ में सहायता प्रदान की।
17 2026 RC-29/2026/NIA/DLI पाकिस्तान की ओर से रॉग ड्रोन की अवैध घुसपैठ और हथियारों और गोला बारूद की बड़ी खेप को अवैध रूप से सीमापार गिराने के संबंध में।
18 2026 RC-01/2026/NIA/RNC दो अज्ञात व्यक्तियों ने रांची स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर की ओर बम फेंके।
19 2026 RC-07/2026/NIA/IMP दिनांक 13.05.2026 को लेइलोन वाइफे गांव में कुकी उग्रवादियों ने 18 नागरिकों का अपहरण कर लिया और उनके साथ मारपीट की।
20 2026 RC-08/2026/NIA/IMP दिनांक 18.04.2026 को इम्फाल से उखरुल जा रही एक प्राइवेट/यात्री गाड़ी पर कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें 02 नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
21 2026 RC-09/2026/NIA/IMP दिनांक 13.05.2026 को, हथियारबंद उपद्रवियों ने चूड़ाचांदपुर से कांगपोकपी की ओर जा रही दो गाड़ियों पर ज़ीरो पॉइंट (कोटज़िम और कोटलेन इलाके के बीच) पर घात लगाकर हमला किया।
22 2026 RC-28/2026/NIA/DLI थाना जीआरपी पटियाला को विश्वसनीय जानकारी मिली कि डीएफसीसीआईएल लाइन के रेलवे किलोमीटर नंबर 1174-5 पर, शंभू रेलवे लाइन की तरफ एक धमाका हुआ है।
23 2026 RC-04/2026/NIA/JMU पुलिस थाना गुलमर्ग को विश्वसनीय जानकारी मिली कि अज्ञात आतंकवादियों, जिनके पास अवैध हथियार और गोला-बारूद थे, ने सुरक्षा बलों पर जान से मारने के इरादे से अंधाधुंध गोलीबारी की।
24 2026 RC-01/2026/NIA/VSKP दिनांक 22.03.2026 को, विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा-II टाउन पुलिस ने मोहम्मद रहमतुल्लाह शरीफ़ नामक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया, जो सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी बन गया था।
25 2026 RC-25/2026/NIA/DLI थाना उत्तर काशीपुर को विश्वसनीय सूचना मिली कि एक स्थान पर अपरिष्कृत बम तथा बम बनाने की अन्य सामग्री जमा की जा रही है।
no text